प्रश्न: ई-लर्निंग पोर्टल पर कैसे जाये ?
उत्तर: ई-लर्निंग पोर्टल पर जाने के लिये इस पन्ने पर बाई ओर दिये हुए “समर्थन स्कूल प्रवेश बिन्दु” में अपना Login और password भर कर Login करें | username में अपना e-mail id दें और password वही होगा जो कि आपने पजीकरण के समय चुनाव किया । यह password वह होना आवश्यक नही जो कि आपके e-mail खाते का हॊ । पंजीकरण प्रक्रिया को जानने के लिये इस लिन्क को क्लिक करे ।
प्रश्न: मेरे कम्प्युटर पर वेबसाइट नही खुल रही है । ऐसा क्यों ?
उत्तर: इसके कई कारण हो सकते है ।
- चेक करे कि आपके कम्प्यूटर पर कोई अन्य वेबसाइट खुल रही है कि नही ।
- क्या आपने लिन्क ठीक प्रकार से address bar में डाला है और enter बटन दबाया है ।
- वेब्साइट को पहली बार खुलने मै अधिक समय लगता है । क्या आपने थोडा इन्तजार किया है (१५-२० सेकन्ड) ।
- क्या आपके यहां इन्टरनेट स्पीड बहुत धीरे तो नही (१०-१५ KB/sec से कम)
यदि हो सके तो अपने आसपास किसी जानकार से सलाह ले | अन्यथा हेल्पलाइन पर सम्पर्क करे |
प्रश्न: मेरे पासवर्ड गुम हो गया है । नया पासवर्ड कैसे मिलेगा ?
उत्तर: नया पासवर्ड सेट करने के लिये http://school.samarthan.org/ पर जाये , और Forgot Password पर क्लिक करे । यह आपका e-mail id पुछेगा । e-mail id भरकर जब आप submit करेंगे तो आपके पास e-mail आयेगी जिसमे कि नया password चयन करने के लिये link होगा । नया पासवर्ड चुने एवं इसी के साथ आप ई-लर्निंग पोर्टल मै प्रवेश कर जायेंगे ।
प्रश्न: कोर्स की भाषा क्या होगी ?
उत्तर: कोर्स मुख्यतः हिन्दी भाषा मै सन्चालित होगा | आप प्रतिभागी के रूप मै अपने प्रश्न हिन्दी अथवा आंग्ल भाषा, किसी में भी पूंछ सकते है | संकाय पूर्ण प्रयास करेगी कि भाषा, ज्ञान एवं चर्चा में बाधक न बने |
प्रश्न: हिन्दी भाषा मै टाईपिंग़ के क्या साधन उपलब्ध है ?उत्तर: हिन्दी मै वेबसाइट पर लेख व्यवहार करने हेतु आप साधारण तरिके से type करे | टाइपिंग हिन्दी में (रेमिंगटन/क्रिति/देव लिस) प्रकार से होगी | यदि आप English में टाइपिंग करना चाहते हो तो वेब पेज के दायी उपरी कोने मै अपना की बोर्ड चुनाव बदले | स्थायी बदलाव के लिये My Settings पेज़ पर जा कर बदलाव करें |
प्रश्न: कोर्स में “Ask a Question” केद्वारा प्रश्न पुछने पर हम टोपिक नही बदल पातॆ है | ऎसा क्यो |
उत्तर: यदी आप Ask a Question से प्रश्न पुछेंगे तो Topic नही बदल पायेंगे, क्योकि वह उसी व्याखान से जुडा प्रश्न है | आप Question नामक डब्बे मै अपना प्रश्न पुछे |
यदि आप कोई नया टोपिक बनाना चाहते है तो कोर्स फ़ोरम पर किल्क करे और “Post New message” करें |
इसमे आप अपनी तरफ़ से कोई भी “Subject” और message दे सकते है |
प्रश्न: मेरे कुछ प्रश्न हैजो कि यहां उल्लिखित नही है |
उत्तर:आप निचे दिये हुए comments बाक्स मै अपने प्रश्न पुछ सकते है | हम प्रयास करेंगे कि आपके प्रश्नो के उत्तर आपको शीघ्र मिल सके |

